Traffic Rule: दोस्तों अगर आप गाड़ी चलाते हैं और आपके पास खुद की कोई पर्सनल गाडी हैं तो आज का लेख आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता हैं. दरअसल परिवहन निगम ने ट्रैफिक नियमों में कुछ बदलाव किए है जोकि सभी वाहन चालकों को पता होने चाहिए. दरअसल कई बार एक छोटी सी गलती के कारण भी हजारों का चालान कट जाता हैं. आज इस लेख में हम एक ट्रैफिक नियमों के अनुसार चालान की पूरी सूची आपके लिए लाए हैं.
ALSO READ: केवल 9 हजार में हीरो कंपनी की ये बाइक लाये घर इस तरीके से
सिर्फ 100 रुपए का खर्चा और चालान 10,000 रुपए (Traffic Rule)

दोस्तो ज्यादातर के चालक एक गलती करते हैं. दरअसल ये गलती बेहद छोटी होती हैं और पता होने के बावजूद भी लोग इसे नजरंदाज करते हैं. दरअसल नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर 10 हज़ार का चालान देना पड़ सकता हैं. कई लोग ये सोच रहे होंगे कि चालान 10 हजार का हैं तो प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने में भी काफी खर्चा आता होगा. बता दे प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सिर्फ 100-150 रूपए का खर्चा आता है, जोकि लगभग 3 से 6 महीनें तक वैलिड होता हैं और बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाहन चलाने पर 10000 का जुर्माना लगाया जाता हैं. ALSO READ: टोल देकर परेशान हो तो ये खबर आपके लिए है ,नितिन गडकरी ने कर दिया बड़ा एलान
आज इस लेख में हम आपके लिए राजस्थान ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार चालान की लिस्ट लाए हैं. (Traffic Rule)
ट्रैफिक नियम | चालान की राशि |
हेलमेट (पिछला व्यक्ति) | 100 रुपए |
हेलमेट (अगला व्यक्ति) | 1000 रुपए |
वाहन बिना नंबर प्लेट | (500+2000) रुपए |
वाहन का काला शीशा | (500+2000) रुपए |
बिना सीट बेल्ट | 1000 रुपए |
सरकारी आदेश की उल्लंघन | 2000 रुपए |
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना | 50 रुपए |
बिना लाइसेंस गाडी चलाना | 5000 |
नाबालिग के गाड़ी चलाने पर | 25,000 रुपए |
हल्के वाहन के साथ ओवर स्पीड | 2000 रुपए |
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना | 5000 रुपए |
गलत दिशा में चलाना/गलत यूटर्न/वन वे में प्रवेश | 5000 रुपए |
सिग्लन नहीं होना | 5000 रुपए |
वायु प्रदूषण | 10,000 रुपए |
ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन | 5000 रुपए |
स्टॉप लाइन से आगे बढ़ना | 5000 रुपए |
गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल | 5000 रुपए |
बिना बीमा के वाहन चलाना | 2000 रुपए |
टू व्हीलर पर ट्रिपल सवारी | 1000 रुपए |