दोस्ती ये ज़रूरी नहीं की सिर्फ इंसान ही एक – दूसरे से करते। पशु – पक्षी भी इंसानों से दोस्ती काफी अच्छी निभाते है। ऐसी ही दोस्ती की एक अनोखी कहानी है। जो की बेहद खूबसूरत है। यह स्टोरी उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में तीस साल का एक व्यक्ति जिसका कोई इंसान नहीं बल्कि एक पक्षी दोस्त है। यह पक्षी उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी सारस है। जो की इस 30 साल के युवक का दोस्त है। इस युवक ने सारस पक्षी की घायल अवस्था के समय सहायता की थी। जिसके बाद से ही इस पक्षीं ने इस युवक को अपना सबकुछ मान लिया ।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
सारस और आरिफ की दोस्ती की मिसाल अनोखी है
यह पक्षी लगभग एक वर्ष से इस युवा के संग रह रहा है। यह व्यक्ति जहां भी जाता यह पक्षी उसके संग रहता है। यह पक्षी सारस उस व्यक्ति के संग जन्म जन्मांतर का रिलेशन निभा रहा है। वहा के लोग भी आरिफ और सारस की इस बेमिसाल मित्रता की तारीफ करते है। बात करे इस पूरे मामले कि तो, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला के जामो विकासखंड के मंडका ग्राम का है। यहां के रहने वाले तीस साल के आरिफ का दोस्त कोई इंसान नहीं बल्कि यह पक्षी सारस है। साल 2022 के अगस्त महीने में इस पक्षी से आरिफ मिला था।
यह मुलाकात उस दौरान हुई जब यह अच्छी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था। जहां आरिफ़ ने इस पक्षी की जिंदगी बचाकर उसके मन में अपने प्रति एक अटूट प्यार जागृत कर दिया। अब यह पक्षी आरिफ़ और उसके परिजनों के संग रहता है। जिसे पूरा परिवार बेहद प्यार करता है। यह पक्षी सारस आरिफ के यहां रहने के साथ ही साथ हर जगह उसके संग एक परछाई की तरह रहता है। युवक जहां जाता है वही ये पक्षी भी उसके संग जाता है।

बहुत पहले ये पक्षी घायल मिला था
सारस पक्षी ने आरिफ के संग एक अपना अलग रिश्ता कायम कर लिया है। जिसमे कोई स्वार्थ नहीं सिर्फ एक अटूट प्रेम है। बात करे आरिफ की तो, उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे के साथ उसके माता-पिता रहते हैं। आरिफ़ का ये पूरा परिवार इस पक्षी को बहुत प्यार करता है। वहीं एक बातचीत के दौरान, मोहम्मद आरिफ ने बताया कि, बीते साल 2022 के अगस्त महीने में यह पक्षी हमे मिला था। जिसका पैर टूट गया था और जमीन पर घायल पड़ा मिला था।
जिसके बाद हमने इसका इलाज किया और अपने घर लेकर चले आए। तब से यह हमारे साथ ही रहता है। कई बार हमने चाहा यह चला जाए लेकिन यह नही गया । हम दोनो के बीच इतनी गहरी दोस्ती है कि, हम जहा जाते वो भी हमारे साथ जाता है। हम और हमारा पूरा परिवार इसे ( पक्षी) बहुत प्यार और दुलार करता है।