Constipation Remedies : पेट की समस्या हर किसी को काफी दिक्कत करता है। जिस वजह से लोग कई परेशानियों का सामना करते है। किसी का पाचन कमजोर है तो कोई गैस या कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई घर में ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कई बेहतरीन उपाय है। दरअसल, हम खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई ऐसे मसालों का उपयोग करते हैं। जो पेट की दिक्कतों से हमे निजात दिलाती है। कब्ज, गैस से लेकर कमजोर पाचन जैसी परेशानियों को आप इन मसलों से दूर कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते है। तो आईए जानते है, उन मसालों के बारे ने जिनकी सहायता से आप।अपनी पाचन क्रिया सही कर सकते है।
धनिया
धनिया बीज का उपयोग लगभग सभी खाने में किया जाता है। इसे पाउडर, बीज के तौर पर भी उपयोग किया जाता है। धनिया खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है और साथ ही यह पाचन क्रिया भी अच्छा करता है। आप अगर गैस की समस्या से परेशान है तो, धनिया बीज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही ब्लड शुगर घटाने के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी धनिया बीज सहायता करता है।
कब्ज के रोग से परेशां है तो ये चीज़ खानी चाइये और कुछ चीज़े नहीं

इलाइची
इलायची खाने के साथ ही मुंह को महकाने में भी मदद करता है। हरी इलायची जब पेट में मरोड़ होने और गैस होने लगे तब इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। पेट में सूजन होने की समस्या को भी दूर करता है। फूड पॉइज़निंग और गैस्ट्रिक डिस्ट्रेस में भी यह इलायची काफी फायदेमंद साबित होता है।
मेथी दाना
मेथी दाना भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जिसके उपयोग हम अक्सर सब्जी बनाने समय करते है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ ही पेट के लिए भी फायदेमंद है। मेथी दाना नेचुरल डाइजेस्टिव की तरह काम करता है। इतना ही नहीं मेथी दाना शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
अदरक
अदरक का इस्तेमाल हम सब्जी बनाने के अलावा चाय बनाने में भी किया जाता है। अदरक खासतौर पर पेट संबंधी समस्याओं में जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। गैस के चलते पेट में होने वाले इरिटेशन को अदरक दूर करता है। पेट के ऐंठन, जी मिचलाना, मॉर्निंग सिकनेस जैसी परेशानियों में अदरक का इस्तेमाल करना लाभकारी साबित होता है।
जीरा
जीरा का उपयोग सब्जी , दाल में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। जीरा खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया को भी अच्छा करता है। जीरे में काफी डाइटरी फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में कई बार ज्यादा खाने के बाद भी जीरा उस भोजन को पचाने में सहायता करता है। जीरा कब्ज जैसी दिक्कतों को भी दूर करता है।
