हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे बेहतरीन कलाकार आए जिन्होंने अपनी ऐक्टिंग से सबके दिलो को जीत लिया। वही कई कलाकारो ने खूब नाम, पैसा ,शोहरत हासिल किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी स्टार अपने अलग अंदाज और अपनी हुनर के लिए मशहूर है। साठ और नब्बे के दशक के कई स्टार्स आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग के बदौलत आज भी फैंस के धड़कनों में जीवित है। उन्हीं में से एक हैं अभिनेता प्राण। अभिनेता प्राण जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर इस दुनिया में पहचान बनाई है। ये अपनी विलेन की भूमिका निभाने के लिए फेमस थे।
इनकी खलनायकी अंदाज़ देख लोग डर जाते थे। इनके खूंखार अंदाज ने सबके अंदर खौफ पैदा कर दिया है। इन्होंने फिल्मों में अपनी खलनायकी अंदाज़ से खूब धमाल मचाया है। फिल्म के आखिरी में सभी सितारों के नामों के बाद “एंड प्राण” लिखा हुआ आता था । जो मूवी में उनकी शानदार मौजूदगी तथा फैंस का क्रेज बताता था। कई फिल्मों में धमाल मचाने वाले अभिनेता प्राण का आज ही के दिन यानी 12 जुलाई को उनका देहांत हो गया था। आज 12 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि होती है। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बाते इस लेख के माध्यम से बताएंगे।
*विलेन का किरदार निभा कर मशहूर हुए अभिनेता प्राण*
अभिनेता प्राण अपनी खलनायकी अंदाज़ के लिए काफी फेमस थे। फिल्मों में इनके होने से वो मूवी सुपरहिट हो जाती थी। इन्होंने कई फिल्मों में काम कर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अभिनेता प्राण का जन्म साल 1920 को दिल्ली में हुआ था। फिल्मों में आने से पूर्व इन्हे फोटोग्राफी का काफी शौक था। बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा दिया। उन्होंने काफी पंजाबी और हिंदी मूवीज में काम कर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अभिनेता प्राण का रियल नाम किशन सिकंद है। जिसके बाद फिल्मों में आने के बाद उन्हे सभी प्राण कह कर पुकारने लगे। अभिनेता ने साल 1942 में आई मूवी “खानदान” से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
अभिनेता ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर सबके दिलो को जीत लिया था। अभिनेता को पर्दे पर देख दर्शक खुशी से झूम जाते थे। इतना ही नहीं बताया जाता है कि, ये फिल्मों में एक्टिंग करने के हीरो से भी ज्यादा सैलरी लेते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्होंने मूवी “डॉन” के लिए करीब तीन से पांच लाख रुपए चार्ज किए थे। अभिनेता प्राण, डॉन के अलावा अमरदीप, नसीब, कालिया, अमर अकबर एंथनी,जंजीर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके है।
जिसके लिए उन्हें कई फ़िल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अभिनेता प्राण को साल 1997 में फ़िल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा इन्हे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। वही बाद में अपनी बीमारी के कारण व्हील चेयर पर आ गए थे। जहा कई फिल्मों में काम कर पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले। अभिनेता प्राण ने साल 2013 में आखिरी सांस ली थी। और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .