इन दिनों हिंदी सिनेमा जगत से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री के कलाकारो को दर्शक देखना खूब पसंद कर रहे है। जहां अल्लू अर्जुन हो या केजीएफ के रॉकी हो है। सभी कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया है। इन सुपरस्टारो की डिमांड हिंदी दर्शकों के मध्य काफी बढ़ गई है। जहा सभी इन दक्षिण भारतीय फिल्म स्टारो को देखना पसंद कर रहे है। यही कारण है कि इन कलाकारों की फीस की डिमांड भी काफी बढ़ रही। जहां एक फिल्म में एक्टिंग करने के करोड़ो रूपये वसूलते है।
अभी चंद दिनो पहले रिलीज हुई फिल्म आरआरआर एक हज़ार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। वही बाहुबली हो या पुष्प दा राइज अन्य फिल्मों के कलाकारों ने खूब दर्शको को अपनी ऐक्टिंग से लुभाया है। इन आंकड़ों को देख अनुमान लगाया जा सकता है की इन अभिनेताओं की लोकप्रियता आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन से वो कलाकार हैं जो करोड़ो रुपए रकम अपनी एक फिल्म से वसूलते है? और साउथ इंडस्ट्री सहित अन्य इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमाते नजर आ रहे।
1: महेश बाबू
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में महेश बाबू से मशहूर अभिनेता जिन्हे दर्शक फिल्मों में देखना खूब पसन्द करते है। एक्टर महेश की ऐक्टिंग काफी जबरदस्त रहती है,जिन्होंने मुरारी, स्पाइडर, महर्षि जैसी तमाम फ़िल्मों में नजर आ चूके है। सूत्रो के मुताबिक अभिनेता एक मूवी के लिए करीब 40 करोड़ रुपए चार्ज करते है। ये टॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी महंगे अभिनेता में से एक है।

2: अल्लू अर्जुन
पुष्पा दा राइज मूवी के अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी इस फिल्म से काफी पॉपुलर हो गए। जहां हर जगह इनकी एक्टिंग की तारीफ होती है। इनके फिल्म के डायलॉग की भी लोग खूब वीडियो बनाते नजर आते। पुष्पा फिल्म के रिलीज हुए काफी दिन हो गए है लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता कायम है। टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी इनकी खुब डिमांड है। हिंदी दर्शक भी इन्हे खूब पसंद करते है। ये एक जाने माने अभिनेता में से एक है। बात करे इनके फिल्मों में फीस लेने की तो, सूत्रो के मुताबिक फिल्म पुष्पा दा राइज में किरदार निभाने के लिए। इन्हे 40 करोड़ रूपए मिली थी।
3: प्रभास
अभिनेता प्रभास आज करोड़ो रूपए के मालिक है। जिन्हे असली पहचान फिल्म बाहुबली से मिली थी। इस फिल्म से वो सबके दिलो में छा गए। यहां तक की बच्चों से लेकर बड़ो तक भी इनके एक्टिंग के दीवाने हो गए। अभी चंद दिनों पूर्व ही अभिनेता प्रभास की फिल्म “राधे श्याम” रिलीज हुई। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में थी। एक रिपोर्ट्स की माने तो, जानकारी आई है की वो अपनी एक फिल्म में एक्टिंग करने के पच्चास करोड़ रूपए से ज्यादा चार्ज करते है।

4: जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर साउथ इंडस्ट्री के फेमस कलाकार है। जूनियर एनटीआर की हाल ही में आरआरआर रिलीज हुई जो कि 1000 करोड़ रुपए के आस पास तक कलेक्शन कर चुकी है। जूनियर एनटीआर को आरआरआर के लिए 45 करोड़ रुपए रकम मिलने की सूचना सामने आई है।
अनिल अम्बानी नहीं है मुकेश अम्बानी से कुछ कम ,उनके घर की कीमत सुनकर सर पकड़ लोगे
5: यश
सुपरस्टार यश जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चूके है। यश रॉकी नाम से काफी पॉपुलर है। केजीएफ फिल्म में रॉकी का किरदार निभा कर यश ने पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। वही उस फिल्म की सेकेंड पार्ट केजीएफ चैप्टर 2 जल्द ही सिनेमा घरों में फिर से तहलका मचाने आ रही है। बता दे की यश पहले ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार है। और काफी महंगे स्टार है। सूत्रो की माने तो वो एक फिल्म के करीब 35 करोड़ रूपए चार्ज करते है।