हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे अभिनेता आए जिन्होंने अपनी ऐक्टिंग के दम पर इस दुनिया में पहचान बनाई है। वही कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिनका इस सिनेमा जगत को शिखर पर ले जाने में काफी बड़ा योगदान रहा है ।उन्हीं में से एक थे सिनेमा जगत के शो मैन कहे जाने वाले। अभिनेता और निर्देशक राज कपूर जिन्होंने अपने दम पर इस दुनिया में पहचान बनाई। हालांकि, वो आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन फैंस के दिलो में आज भी जिंदा है। जिन्होंने अपनी यादों के साथ करोड़ो की प्रॉपर्टी भी छोड़ गए है। लेकिन साल बीतने के साथ ही साथ उनकी यादें खतम होती जा रही है।
बता दें कि, आज से कुछ वर्ष पूर्व उनका आरके स्टूडियो बिक गया था। जहां फिल्मों की शूटिंग हुआ करती थी। वही अब आरके स्टूडियो के बाद गोदरेज ग्रुप ने उनका चेंबूर वाला मकान भी बिक गया है। अब उनके इस आलिशान बंगले के जगह प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनेगा। राज कपूर अपने परिवार के लिए और भी कई प्रॉपर्टी छोड़ कर गए है। जिसकी कीमत आज के समय में करोड़ो में है। जिनके बारे में आगे हम आपको विस्तार से बताने वाले है।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
राज कपूर का बंगला बिका 100 करोड़ में
सूत्रों के मुताबिक, दिवंगत अभिनेता राज कपूर का ये आलीशान बंगला लगभग 1 एकड़ में फैला हुआ है। जो की मुंबई में देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास मौजूद है। ये इलाका सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल एरिया में से एक है। जहां अब प्रीमियम रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट विस्तारित होगा। इस बंगले की रेट लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आरके कॉटेज
यह आरके स्टूडियोज के पीछे स्थित है। करीब तीन हजार स्क्वॉयर फीट के इस कॉटेज में वर्ष 1946 से राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर और उनके बच्चे रहा करते थे। अभिनेता ऋषि कपूर से लेकर करीना तक के इस कॉटेज में शादियां और रिसेप्शन हुए है। हालांकि, इस संपत्ति को तेरह वर्ष पूर्व राज कपूर की पत्नी और बेटी की मर्जी के खिलाफ बिक्री के लिए रखा गया था। उस समय इसकी रेट तीस करोड़ रुपये थी।

आरके स्टूडियोज
आरके स्टूडियोज के बारे में तो अपने सुना ही होगा। यह कपूर खानदान का सबसे मशहूर स्टुडियो है। जिसके बारे ने अक्सर चर्चाएं सुनने को मिलती रहती है। राज कपूर ने अपने बच्चों के लिए यह सबसे बड़ी प्रॉपर्टी छोड़ी है। मुंबई के चेंबूर इलाके में दो एकड़ में बसा यह स्टूडियो बेहद खूबसूरत है। जिसे सभी आरके स्टूडियोज के नाम से जानते थे। इस स्टूडियो में कई फिल्मों की सूटिंग तक हुई है। बताया जाता है कि, इसकी कीमत पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा थी। कपूर फैमिली ने वर्ष 2018 में जमीन गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दी थी।
राजबाग फार्महाउस
राजबाग फॉर्म हाउस यह पुणे में स्थित है। जो काफी कीमती है। जिसे राज कपूर अपने बच्चो के लिए सबसे बड़ी विरासत छोड़ गए है। यह बंगला राज कपूर मेमोरियल के पास में स्थित है। इस बंगले में राज कपूर के बच्चे अक्सर रहने के लिए जाते है।
एंबेसडर कार
70 और 80 के दशक में कार से यात्रा करना काफी शानो – शौकत वाला माना जाता था। जहां एक अच्छे और रईस परिवार से आने के बावजूद राज कपूर भी इसे अफोर्ड नहीं का पेट थे। लेकिन एक समय ऐसा आया कि, उन्होंने वो सब कुछ बदल दिया । जहां एक समय में वो कई करो के मालिक बन गए। उनके पास कई महंगी गाडियां मौजूद थी। जिसमे मुख्य तौर पर एंबेसडर कार। जो की उस दौरान काफी चलन में था। राज कपूर ने ना सिर्फ अपने लिए एंबेसडर कार ली बल्कि अपने कई मित्रों को भी उपहार के तौर पर दिया। राज कपूर फिल्म “बॉबी” की सफलता के बाद एंबेसडकर कार अपने दोस्तो को उपहार के तौर पर दिया था।
