द ग्रेट खली ये नाम तो आप सबने सुना होगा। जिनका नाम सामने आते ही लोगो के जहन में डब्ल्यूडब्ल्यूई आ जाता है। वहीं इनकी कद काठी देख लोगो के दिलो ने एक बात जरूर आता है कि, आखिर वो क्या डाइट लेते है? लेकिन आज हम आपको इनके खाने के बारे में नहीं बल्कि इनके द्वारा चलाए जा रहे ढाबे के बारे में बताने वाले है। जी हां! जिन्होंने अपने डाइट के बारे में नहीं बल्कि आपके खाने के बारे में ध्यान रखा है। दरअसल, उन्होंने अंबाला-दिल्ली हाईवे पर कुरुक्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर एक होटल खोला है।
खली ने खोला ढाबा
पंजाब के जालंधर में द ग्रेट खली की रेसलिंग अकादमी “सीडब्ल्यूई” में प्रशिक्षित पहलवान खास तौर पर शनिवार व रविवार को ढाबे में पहुंचते हैं।हालांकि, ढाबा पूरी तरह से शाकाहारी है, लेकिन कुछ दूरी पर एक अलग सेक्शन नाॅन वेज वालों के लिए भी बनाया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया को प्राउड फील कराने वाले “द ग्रेट खली” उर्फ दलीप सिंह राणा ने कहा कि, जिंदगी की एक न्यू स्टार्टिंग में या कहें नए अवतार में आनद आ रहा है। इससे अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला है। खली ने कहा कि, वो ज्यादा से ज्यादा समय ढाबे में ही बिताने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, तकरीबन तीन महीने पूर्व हाईवे किनारे इस ढाबे को स्टार्ट किया गया था। योजनाबद्ध तरीके से इसे आगे ले जाने की कोशिश की जा रही है।

ढाबा खोने के तीन महीने में ही बहुत प्यार लोगो के द्वारा मिला है
बता दें कि, खली का यह ढाबा लगभग आठ हज़ार वर्ग मीटर में फैला है। वही एक कोने में रिंग भी है। जहां पर आते जाते लोग वहा रुक कर इस नजारे का लुफ्त लेते हैं। वही खली ने अपने आगे के योजना के भी बारे में बताया । जहा उन्होंने कहा कि, वो आने वाले दिनों में मरुस्थल में भी एक ढाबा खोलेंगे। लेकिन वो चाहते है कि, इससे पूर्व उनका ये ढाबा सेटल हो जाए। वही इस ढाबे को खोलने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, अच्छे खिलाड़ी और स्वस्थ जीवन के लिए हाइजनिक फूड मायने रखता है।
द ग्रेट खली ने कहा कि, ढाबा कम रेस्तरां में मौजूद है। जहा रिंग में बैठकर खाने का जायजा लिया जा सकता है। जबकि कैंपस में मौजूद रिंग में हर वीकेंड पर रेसलिंग चलती है। उन्होंने आगे कहा कि, तीन महीने के समय में प्रशंसकों का खूब प्यार हासिल हुआ है। खली ने कहा, बड़े-बड़े होर्डिंग्स की बजाय खाने की गुणवत्ता पर फोकस करना है।
वही खली के इस ढाबे में खाने के अलावा जिम इत्यादि की भी व्यवस्था है। वही रात में ठहरने की भी व्यवस्था खली ने मेहमानों के लिए करवाई है। इतना ही नहीं आप यहां खली से मुलाकात करने के सिवा उनके संग वर्कआउट भी कर सकते है। बता दें कि, जल्द ही खली थाली भी लोगो के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इसे लेकर अबतक कोई खबर सामने नहीं आई है।