भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक धाकड़ बल्लेबाज़ है। जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इंडियन टीम को कई बार जीत हासिल कराई है। आप सबको साल 2011 का वर्ल्ड कप तो याद ही होगा। जहां महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। आज के समय में धोनी किसी चीज के मोहताज नहीं है। इनकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट में सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि देख के बाहर के लोगो का भी नाम शामिल है। ये एक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है, जिनकी शानदार बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
महिंदर सिंह धोनी नहीं बनना चाहते थे क्रिकेटर
इन्होंने अपनी दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर करोड़ो लोगो को अपना दीवाना बनाया है। इसी कारण आज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| ऐसे में आज भी महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनसे संबंधित खबरों को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते है। जहां वो आए दिन काफी सुर्खियो में भी बने रहते है। वही आज हम आपको क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातो के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कुछ ही लोगो को जानकारी होगी।

तो आईए जानते हैं धोनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बाते। जैसा की आप सब जानते धोनी एक बेहतरीन प्लेयर है।लेकिन क्या आपको मालूम है, ये क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे। जी हां! महेंद्र सिंह धोनी बचपन से ही एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक फुटबॉलर बनना चाहते थे। अपने स्कूल के दिनों में धोनी गोलकीपर भी रह चुके हैं| लेकिन इनकी किस्मत को कुछ और ही पसंद आई और आज वो एक फेमस क्रिकेटर बन कर उभरे ।
उनको था मोटर रेसिंग का शोक
एक क्रिकेटर होने के साथ ही ये युवाओं को काफी प्रेरित करते है, और हर उम्र के लोग इन्हे काफी पसंद करते है। इन्होंने अपने दम पर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और क्रिकेट की दुनिया में इनका एक अलग ही रुतबा है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही मोटर रेसिंग का शौक रखते थे। और अपने इस पसंद के कारण क्रिकेटर ने माही रेसिंग नाम से खुद की एक टीम भी खरीदी है। इसके अलावा उन्हे बाइकर्स ड्राइव करने का काफी शौक है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया था। क्योंकि उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने में काफी रुचि रखते थे।
और उनका ये सपना पूरा भी हुआ था। बात करे इनके बाइक्स की तो, इनके पास ढेरों बाइक्स मौजूद है। वही क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पूर्व उन्होंने करीब तीन जॉब्स किए है। इनकी पहली जॉब इंडियन रेलवे में टिकट कलेक्टर की थी। जिसके बाद वायु सेना में उन्होंने जॉब की। लेकिन कुछ वर्षो तक जॉब करने के बाद उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया । जहां आज वो एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते है।