देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा एक ऐसा नाम है। जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है। 83 वर्ष के हो चुके रतन टाटा “टाटा ग्रुप” के मालिक है। रतन टाटा को वर्ष 2000 में इंडियन गवर्मेंट ने उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण से नवाजा था। रतन टाटा करोड़ो के मालिक होने के बाबजूद भी ये अपनी जिंदगी बेहद ही साधारण तरीके से व्यतीत करते है। बात करे इनकी निजी जिंदगी की तो, जैसा कि आप सब जानते है। रतन टाटा ने आज तक किसी से शादी नहीं की, इसके पीछे की वजह कुछ और है।
जिस कारण ये आज तक कुवारे है। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि। आखिर ऐसी क्या वजह थी जिस कारण इन्होंने ने शादी नहीं की और आज तक अविवाहित है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी कोई लड़की नहीं मिली । लेकिन जिस लड़की को रतन टाटा अपना जीवनसाथी बनाना चाहते थे। उनसे उनकी शादी नहीं हो सकी। जी हां! रतन टाटा भी प्यार में पड़े थे लेकिन उनकी उस लड़की से शादी नहीं हो सकी। आगे हम आपको ये शादी ना होने की वजह से वाकिफ करवाते है। तो आईए जानते हैं, क्यों रतन टाटा ने शादी नहीं रचाई?
*लॉस एंजलिस में रतन टाटा को हुआ था इस हसीना से प्यार*
देश के फेमस बिजनेसमैन रतन टाटा ने अपने प्रेम कहानी के बारे में खुद एक बातचीत के दौरान बताया था। रतन टाटा ने कहा था कि, जब वो लॉस एंजलिस में थे तथा वहा आर्किटेक्चर फर्म में कार्यरत थे। उस दौरान उनका मिलन एक लड़की से हुआ था। जहां रतन टाटा का दिल उस लड़की को देखते पहली बार धड़क गया था। वही दोनो एक – दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने कहा कि लड़की की जीवनशैली काफी ही कम्फर्टेबल थी। दोनो एक – दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन इन सब के मध्य उन्हे इंडिया आना पड़ गया ।जहा वो अपनी बूढ़ी दादी मां की सेवा करने भारत आ गए और फिर कुछ समय बाद अमेरिका गए।
अमेरिका जाकर वो वहा उस लड़की से मिले। और उन्हे इंडिया लाना चाहे परंतु वर्ष 1962 के युद्ध ने दोनो को एक – दूजे से दूर कर दिया। रतन टाटा की प्रेमिका के पैरेंट्स इस युद्ध के बाद उन्हें भारत भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनो एक दूसरे से दूर हो गए। और ये प्यार अधूरा रह गया। दुबारा फिर रतन टाटा को किसी से प्रेम नहीं हुआ । और उन्होंने फिर किसी से शादी ना करना चाहा । और अपनी जिंदगी अकेले गुजारने की सोची। वही उन्होंने अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने का सोचा। अपने “द टाटा ग्रुप” को रतन टाटा ने एक शिखर पर पहुंचा दिया। जहा देश की सबसे बड़ी कम्पनियों में से एक बन गई। हर युवा रतन टाटा से काफी प्रेरित होता है। जिन्होंने खुद के दम पर इस दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .