आजकल कई ऐसी अनोखी शादियां देखने और सुनने को मिलती रहती है। जिसे जानने के बाद बेहद आश्चर्य होता है। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के औरैया से आ रही है। जहा एक लड़की ने भगवान श्री कृष्ण के संग विवाह कर ली है। पंडित जी ने मंत्र पढ़ कर विधि-विधान से सात फेरे भी पूर्ण कराए है। यह शादी पूरी रीति – रिवाज के साथ संपन्न हुई और परिवार के सदस्य भी इस विवाह में मौजूद रहे। लेकिन इन सबमें सबसे अहम बात यह है कि, माता-पिता अपनी बेटी की इस निर्णय से बेहद खुश दिखे। जहा लड़की के माता – पिता ने कन्यादान भी किया।
लड़की ने रचाई भगवान कृष्ण से शादी
कन्या पक्ष के लोग अब भगवान श्री कृष्ण को अपने दामाद के रूप में चयन कर बेहद खुश है। उनका कहना है कि, श्री कृष्ण जी अब हमारे रिश्तेदार बन गए है और उन्हें अब हम अपने दामाद के तौर पर पूजेंगे। उत्तर प्रदेश के औरैया के बिधूना नगर की यह अनोखी कहानी है। यहां की रहने वाली तीस वर्ष की रक्षा एमे की पढ़ाई करने के बाद वकालत पढ़ रही है। रक्षा की लगन श्री कृष्ण भगवान में बचपन से लगी हुई थी। एक और रक्षा श्री कृष्ण भगवान की भक्ति में मग्न रहती थीं।

तो वहीं दूसरी तरफ उनके पैरेंट्स विवाह की बात चला रहे थे। जहां रक्षा भी भगवान श्री कृष्ण जी से बेहद स्नेह करती थी और उनकी भक्ति करती थी। वह घरवालों से अकसर विवाह के लिए मना करती थी। इसी बीच एक दिन रक्षा ने बताया कि उसके ड्रीम में श्री कृष्ण भगवान जी आए थे। अपने सपने के बीच उन्होंने भगवान को पति मानकर वरमाला पहनाई थी। जिसके बाद ही रक्षा श्री कृष्ण भगवान जी को अपने वर के रूप में स्वीकार कर ली।
घरवाले हुए बहुत खुश ऐसा दामाद पाके
जहा रक्षा ने ये सभी बाते अपने पैरेंट्स को बताई और उन्हें इस चीज के लिए राजी किया। जहां बेटी की खुशियों के कारण माता पिता भी इस बात से रही हो गए। वही माता -पिता के हामी भरने के बाद रक्षा ने 11 मार्च को विधि – विधान से श्री कृष्ण भगवान जी के संग साथ फेरे लिए। जहा रक्षा ने मेंहदी – हल्दी सभी प्रकार की रस्में की और पूरे रीति – रिवाज के साथ शादी भी रचाई। अब इस शादी के बाद रक्षा बेहद खुश है। वही घर के लोग भी उसकी इस शादी से खुश है।
जहां रक्षा के माता – पिता ने बताया कि, श्री कृष्ण भगवान जी अब हमारे रिश्तेदार हो गए है। अब हम उन्हे अपने दामाद के तौर पर पूजेंगे। वही रक्षा की बड़ी सिस्टर अनुराधा भी बेहद खुश है। अनुराधा ने कहा कि, हम अपनी बहन के इस चुनाव से बेहद खुश है अब हमारा रिश्ता मथुरा से जुड़ है। हमारा पूरा परिवार इस शादी से बेहद खुश है।