देश में अगर अमीर व्यक्ति का नाम सामने आता है, तो सबसे पहले लोगो के जुबां पर अंबानी और अडानी का नाम आता है। जहां अंबानी और अडानी परिवार का इस देश में एक अलग ही रुतबा है। वहीं इनके परिवार वाले भी चर्चा का विषय बने रहते है। हालांकि, इन दिनों अडानी परिवार काफी सुर्खियो में बना हुआ है। कुछ ही समय पूर्व हिडनवर्ग रिपोर्ट सामने आया था। जिसके बाद से ही अडानी के शेयरों में काफी गिरावट देखने को मिली थी। इसी बीच उनकी बहू इन दिनो लाइमलाईट में छाई हुई है। जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को मात देती है। गौतम अडानी की बहुरानी अपनी शानदार लुक के साथ अपनी दिलकश अदाओं से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आ रही है।

दरअसल, इन दिनो उनकी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसे देख फैंस उनकी खूबसूरती में पागल हुए जा रहे है। बता दे कि, गौतम अडानी की बहु जो इन दिनो मीडिया में छाई हुई है। उनका नाम परिधि श्रॉफ है। परिधि करण अडानी की पत्नी है। करण अडानी गौतम अडानी का कारोबार देखते है, जिनकी कुल संपत्ति 108 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। परिधि के पति करण अडानी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड के सीईओ हैं। हालांकि, इनका परिवार लाइमलाईट से काफी दूर रहता है लेकिन इनकी बहु की खूबसूरती ने सबको अपना दीवाना बना लिया है। आगे हम आपको परिधि के बारे में विस्तार से बताएंगे।
गौतम अडानी की बहु है बेहद खूबसूरत
गौतम अडानी की बहु परिधि श्रॉफ बेहद खूबसूरत है। जिनके सामने कई हसीनाएं भी फेल है। परिधि की शादी साल 2013 में करण अडानी से गोवा में हुई थी। इनकी शादी में कई बड़े दिग्गज लोग शामिल हुए थे। जहां अंबानी परिवार भी इनकी शादी में मौजूद था। इतना ही नहीं इनकी शादी में देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। मिली जानकारी के मुताबिक, करण और परिधि की शादी काफी भव्य तरीके से मनाई गई थी। जहां गौतम अडानी ने तीन भव्य रिसेप्शन किया था। जिसमे 22 हजार मेहमान इस शादी का हिस्सा बने थे और कपल को उनकी नई जीवन के लिए आशीर्वाद दिया था।

बता दें कि, परिधि श्रॉफ और करण अडानी की एक प्यारी सी बेटी भी है। जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था। बात करे परिधि के बारे में तो ये अपनी खुबसूरती के साथ ही साथ बेहद इंटेलिजेंट भी है। परिधि श्रॉफ के फादर इंडिया के मशहूर सिरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर है। मालूम हो की यह फर्म विश्वभर की कानूनी कंपनी को रैंक करती है। वहीं, परिधि श्रॉफ भी अपने फादर के इस फार्म से जुड़ी हुई है।