हिंदी सिनेमा जगत में कितने ऐसे स्टार आए जिन्होंने अपनी जबरदस्त किरदार से दर्शको को खूब लुभाया। लेकिन फिर अचानक इस फिल्मों की दुनिया से दूर भी हो गए। उनमें से एक है अभिनेता अरमान कोहली जिन्होंने फिल्म जानी दुश्मन में नाग का किरदार निभाया था। इस फिल्म से वो काफी पॉपुलर हो गए थे। एक्टर अरमान कोहली मशहूर फिल्म निर्मता व निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे है। अरमान एक स्टार किड्स है जिन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।
फिल्म जानी दुश्मन में अरमान कोहली ने दिखाई थी अपनी कला
अरमान ने 1982 में आई फिल्म “बदले की आग” में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। हालांकि, अब अरमान कोहली काफी बदल गए है। उनका लुक भी काफी चेंज हो चुका है। अभिनेता अब 48 साल से ज्यादा के हो चुके है और काफी बदल भी गए है। जो लास्ट टाइम फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आए थे। उसके बाद से वो इस इंडस्ट्री से दूर हो गए। हालांकि कभी – कभी वो किसी इवेंट शोज में नजर आते है।

वही कभी – कभी वो अपने किसी बात से भी सुर्खियो में आ जाते है। अभिनेता वर्ष 2013 “बिग बॉस” सीजन सात में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। जिसमे उन्होंने बिग बॉस के घर की कंटेस्टेंट सोफिया हयात के साथ दुर्व्यवहार करने की वजह से गिरफ्तार हुए थे।
इतने सालो बाद आज है इस हालत में
जिसके बाद वो बिग बॉस के घर से भी बाहर हो गए थे। बात करे इनके फिल्मी करियर की तो, इन्होंने फिल्म जानी दुश्मन फिल्म में उन्होंने नाग का किरदार निभाया था। वही इस फिल्म में मशहूर अभिनेता सनी देओल भी नजर आए थे। उसके बाद वो अनाम, औलाद के दुश्मन,दुश्मन जमाना जैसी फिल्मों में नजर आए लेकिन इस फिल्म से वो दर्शको के बीच अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।
10 वी के लड़के को पुष्पा फिल्म आई इतनी पसंद ,की उतर पुस्तिका में लिख डाला अपुन नहीं लिखेंगा
जिसके बाद कई साल का ब्रेक लेते हुए 2003 में आई फिल्म एलओसी कारगिल में दिखे थे। उसके बाद वो इस इंडस्ट्री दूर होने के बाद फिर से साल 2012 ने नजर आए थे। वो अभिनेता सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में निगेटिव किरदार निभाते हुए दिखे थे। जिसके बाद अरमान फिल्मों में नजर नहीं आए।