Breaking News
bried denied to go sasural
bried denied to go sasural

शादी में दुल्हे ने की कुछ ऐसी हरकत, की दुल्हन ने ससुराल जाने से किया मना

देश – दुनिया से आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। जिसे जानने के बाद काफी हैरानी होती है। वही कुछ खबरे ऐसी भी होती है, जो बेहद दुख भरी होती है। ऐसी ही एक खबर झांसी से आ रही है। जहां एक शादी का रिश्ता शुरू होने से पहले ही बिखर गया। दरअसल, द्वार पूजा होने के बाद शादी की अगली विधि जयमाला हो चुकी थी। जिसके बाद सात फेरा हुआ, जहां दोनो दुल्हा – दुल्हन अग्नि को साक्षी मान कर जीवन भर का साथ निभाने का वचन लिए। लेकिन जब विदाई का वक्त आया तो दूल्हा अचानक चक्कर खा कर गिर गया। वहा मौजूद सभी लोग यह देख कर घबरा गए। जहां लोगो ने देखा कि लड़के के हाथ-पैर अकड़ रहे हैं। जिसके बाद दूल्हे को लोगो चप्पल सुंघाई। जिसके बाद लड़के की स्थिति ठीक हो गई।

पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .

शादी के समय लड़का हुआ बेहोश 

परंतु इन सबके बाद दुल्हन ने दूल्हे के संग उसके घर यानि ससुराल जाने से इंकार कर दिया। वही दुल्हन के सुसराल जाने से मना करने की बात सुनकर सभी आए हुए बारातियों और घरातियों के मध्य हंगामा मच गया। जहां आए हुए सभी बाराती दुल्हन को संग ले जाने की जिद्द करने लगे। वहीं दुल्हन के सपोर्ट में उसका पूरा परिवार आ गया और लड़की को भेजने से इंकार करने लगा। अब दोनों पक्षों यानि लड़के और लड़की वाले ने पुलिस में शिकायत देकर न्याय की अपील की है। झांसी के कोतवाली शहर के अलीगोल खिड़की के निवासी दीपक शाक्य ने बताया कि, उसकी सिस्टर आरती का विवाह झांसी के ही प्रेमनगर इलाके के रहने बाले राजकुमार से हुई है। दो महीने पूर्व इंगेजमेंट भी हो गई थी और सात फेरे 11 मार्च को हुई।

 

दीपक लड़की के भाई ने कहा कि, हम अपनी पूरी तैयारी कर चुके थे। शनिवार की शाम टाईम पर बारात भी आ गई थी। जहां पूरे रीति- रिवाज और धूमधाम से हम सभी ने अपनी सिस्टर की शादी की। परंतु जब विदाई का समय आया तो दुल्हन को गाड़ी में बैठा दिया गया। वही जब लड़का भी कार में बैठने गया। तब अचानक बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा। जहा उसका पूरा बॉडी अकड़ने लग गया और दुल्हा अपना ड्रेस भी फाड़ने लग गया।

दुल्हन ने ससुराल जाने से किया मना 

वही जब उसके घरवाले ये सब कुछ देखे तब उन्होंने उस लड़के को चप्पल सुंघाई। जिसके बाद वो बिल्कुल ठीक हो गया। इसके बाद मेरी बहन ससुराल जाने से इंकार करने लग गई। दुल्हन के भाई ने आगे बताया कि, दूल्हे के घरवाले दुल्हन को ले जाने की जिद्द करने लगे। परंतु बहन ससुराल जाने से इंकार करने लगी। जहा दुल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को गाड़ी से उतरने नहीं दे रहे थे। जिसके बाद हम सभी गाड़ी के सामने खड़े हो गए और विरोध करने लगे।

 

जहा बहन को मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला है। इसके बाद वे लोग पुलिस के पास चले गए। हम सभी भी पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर आते है। लड़के को मिर्गी आती है और उन्होंने शादी से पहले ये बात नहीं बताई थी। अब हम अपनी सिस्टर को उसके यह नहीं भेजना चाहते है। वही लड़के वाले की तरफ से कहना है कि, राजकुमार (दुल्हा) शादी के कारण कई दिनों से सोया नहीं था। इस कारण उसको चक्कर आ गया उसे मिर्गी जैसी कोई बीमारी नहीं है। अब पुलिस ही न्याय करेगी। जहा दोनो पक्षों वाले अब पुलिस से न्याय की गुहार कर रहे है।

About Pooja Singh

I am blog writer and writing article last 2 years in many website. My aim write good article which are use full for all.