बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की शादी बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान से हुई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनो के तलाक़ हो गया । जिसके बाद इनका नाम बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ गया। जहा ये दोनो एक – दूसरे के साथ करीब तीन साल से रिलेशनशिप में है। दोनो अकसर एक साथ स्पॉट हो जाते है। वही ये दोनो अपने प्यार को लेकर काफी सुर्खियो में भी बने रहते है। कई बार दोनो को खूब ट्रोल का सामना भी करना पड़ा है। परंतु मलाइक और अर्जुन दोनो अपने रिश्ते पर आंच तक आने नहीं दिया। इन दोनो का रिश्ता आज भी कायम है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है तथा समझ भी है। जो किसी दूसरी या तीसरी बातो को लेकर अपने रिलेशन पर हावी नहीं होने देते है।
बोनी कपूर ने मलयका को दूर रहने की दी सलाह
कई बार इंटरव्यू में अभिनेत्री मलाइका ने कहा भी है कि, उनका और अर्जुन कपूर का रिश्ता ऐसी नकारात्मक ऊर्जा से बिल्कुल प्रभावित नहीं होती है। उन्होंने कहा था कि,” आप किसी भी व्यक्ति को रोक नहीं सकते है। ये उनका मत होता है, उन्हें जो समझ आता वो बोलते है। और मुझे जहां तक लगता है हर बात की इम्तिहान होती है।” इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया था। जब अर्जुन कपूर के फादर बोनी कपूर को मलाइका और अर्जुन का ये रिश्ता पसंद नहीं आया था। जिस कारण उन्होंने अपने बेटे को अभिनेत्री से डिस्टेंस बनाने को कहा था। लेकिन दोनो का प्यार इतना मजबूत है की कोई भी बात इन दोनों को अलग नहीं करती।

जहा दोनो एक – दूसरे को अक्सर स्पोर्ट करते नजर आते है। बोनी कपूर मलाइका और अर्जुन की नजदीकियां बढ़ने के कारण उन्हें एक – दूसरे से दूर रहने की सलाह दे दिए थे। जब मलाइका का तलाक अरबाज खान से नहीं हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर को कहा था कि। वो मलाइका अरोड़ा से डिस्टेंस बनाए । क्योंकि वो सिनेमा जगत के सबसे बड़े खानदान की बहुरानी है।
मलयका और अर्जुन कपूर है एक दुसरे के साथ रिलेशन में
जिसका असर उनकी करियर पर भी पड़ सकता है। इतना ही नहीं अभिनेता सलमान खान ने भी अपनी भाभी मलाइका और अर्जुन कपूर की इस नजदीकियों से प्रसन्न नहीं थे। दबंग खान ने अभिनेता को अपने घर तक आने से मना कर दिया था। बहरहाल ,इतना सब कुछ होने के उपरांत भी दोनो का प्रेम बना हुआ है।
जहा आज भी दोनो एक संग है। फैंस को अब इंतजार है कि, ये दोनो शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। वही इन दोनो की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। बात करे अभिनेता अर्जुन कपूर की तो ,वो इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। हालही में उनकी फिल्म, “एक विलेन रिटर्न” रिलीज हुई थी।जिसे दर्शको के द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके अलावा आने वाले दिनों में अभिनेता अर्जुन कपूर ” द लेडी किलर”, “एफ़ टू फन एंड फ़्रस्ट्रेशन”, “कुत्ते” जैसी कई मूवीज में नजर आने वाले है।