बॉलीवुड एक मनोरंजन की दुनिया है। यहां पर कई बड़े दिग्गज कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सामान्य लोगों का मनोरंजन करते हैं और उनके मन को मोहित कर लेते हैं। परंतु यह बड़े कलाकार तब तक अपनी कला का प्रदर्शन सही तरीके से नहीं कर सकते जब तक उन्हें किसी निर्देशक का निर्देशन ना मिले पूर्णविराम बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े निर्देशक हैं जिन्होंने बड़ी बड़ी फिल्में बनाई और सुपर हिट करके दिखाई। ऐसे ही कुछ बड़े निर्देशकों के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो कि फिल्म बनाने के लिए करोड़ों रुपए फीस वसूलते हैं।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बॉलीवुड की कई सारी फिल्में बनी और कई सारी फिल्में सुपरहिट साबित हुई। रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के बड़े बड़े अभिनेताओं के लिए निर्देशन किया और काफी सफल फिल्में बनाई। बता दे कि रोहित शेट्टी अपनी एक फिल्म बनाने के लिए 25 से लेकर 30 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी ने भी बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बनाई और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में। बता दें कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में ही सुपरहिट फिल्म 3 ईडियट्स और मुन्ना भाई एमबीबीएस बनी थी। राजकुमार हीरानी एक फिल्म बनाने के लिए 10 से लेकर 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
एमएस राजामौली
एम एस राजामौली साउथ इंडियन फिल्मों के बहुत बड़े निर्देशक है। साउथ की ही नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का निर्देशन राजामौली ने ही किया था। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशन के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपए फीस चार्ज की थी।
करण जौहर
करण जौहर भी बॉलीवुड की फिल्मों के मशहूर निर्माता और निर्देशक है। उन्होंने अपने निर्देशन में बॉलीवुड के कई बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाई और उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित भी हुई। बता दें कि एक फिल्म बनाने के लिए करण जौहर 10 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि करण जौहर फिल्म निर्देशन से ज्यादा फिल्म निर्माता की भूमिका में रहते हैं।
मणि रत्नम
बता दे कि मणिरत्नम भी काफी मशहूर निर्देशकों में से एक है। मणिरत्नम ने अपनी निर्देशन में रोजा और दिल जैसी फिल्में बनाई। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य फिल्मों का भी निर्देशन किया। बता दे कि अपनी एक फिल्म के निर्देशन के लिए मणि रत्नम 8 से 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं।