फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अभी हाल में ही न्यूली मॉम बनी है इन्होंने अपने बेटे का अपने घर में खास अंदाज स्वागत किया जिसकी एक झलक आपके सामने है।
जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह सालों से अपने परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब एंटरटेन करती है। एंटरटेनमेंट की दुनिया में ये बेहद जाना पहचाना चेहरा है। अब ये मां बनकर अपनी जिंदगी का नया फेज का भरपूर रूप से आनंद ले रही है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का शानदार अंदाज में अपने घर में वेलकम किया इसकी एक झलक सामने आई है।
कॉमेडियन भारती ने अपने बेटे का स्वागत किया ख़ास अंदाज़ में
पहले आप यह जान लीजिए कि ,दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।इनके पति हर्ष लिंबाचिया में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से ये गुडन्यूज शेयर की फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि दोनों सफेद आउटफिट में एक टोकरी पकड़ रखी है। करने एक सफेद आउटफिट में एक टोकरी पकड़े हुई है।तस्वीर को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा ‘बेबी बॉय हुआ है ‘

वही बेटे के जन्म के बाद बीते दिन 7 अप्रैल 2022 को भारती सिंह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थी और अपने प्रिंस का पहली बार अपने घर में बड़े जोरों शोरों से स्वागत किया।इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है भारती नेइसकी भी एक झलक 8 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। फोटो में एक सुंदर केक फैंस देख सकते हैं। जोकि ब्लू एंड वाइट कलर में है। इसके ठीक पीछे ब्लू और वाइट गुब्बारे में लगाए गए हैं केक के टॉप पर एक बेबी बना हुआ है और नीचे के साइड में ‘वेलकम लिटिल प्रिंस’ जैसे वर्ड लिखे थे।
खर्च कर रही है लाखो रुपये अपने बेटे पर
भारती सिंह अपने बेटे की परवरिश करने में अभी से खूब पैसे खर्च कर रही है।इसका अंदाजा ऐसे लगा सकते हो। जब ये पहली बार पब्लिकली अपने बेटे के साथ स्पॉट देखी गई।इस दौरान इनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे को एक बेहद महंगे कपड़े में कवर कर रखा था।रिपोर्ट के मुताबिक भारती ने जिस कपड़े में बच्चे को लपेटा था, वो ‘वर्साचे’ ब्रांड का था और इसकी कीमत करीब 36,100 रुपए की होती है।
भारत का दूसरा अम्बानी है साउथ का ये एक्टर करता है 350 कार में सेर
भारती सिंह के बच्चे के दुनिया में आते ही भारती सिंह के कंधों पर जिम्मेदारियों का इजाफा हुआ है।6 अप्रैल 2022 कॉमेडियन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिलीवरी के बाद की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अस्पताल में बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है।इन्होंने साथ में कैप्शन में लिखा “अब नींद नहीं ,महज जागना है बस”