वेलेंटाइन डे के मौके पर कई प्रेमी – प्रेमिका अपने प्रेम का इज़हार करते है। वहीं, कई बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर्स भी अपनी प्रेमिका या पत्नी के साथ इस डे को एंज्वॉय करते नजर आते है। जहा इन दिनो भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस वेलेंटाइन डे को मनाते हुए नजर आ रहे है। मालूम हो की अनुष्का और विराट की काफी तगड़ी फैन – फॉलोइंग है।
वैलेंटाइन डे के मौके पर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के संग वैलेंटाइन डे मनाते हुए दिखे। जहा दोनो साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इन्हे देख फैंस की भीड़ इक्कठी हो गई। जिसके बाद ही दोनो की तस्वीर जमकर वायरल होने लगी। जिसे देख लोग कपल पर प्यार लुटाते दिख रहे है।

अनुष्का और वायरल ने सेलिब्रेट किया वेलेंटाइन डे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अनुष्का शर्मा अपने हाथ में एक छोटा सा बैग कैरी की हुई दिख रही है। उनका यह बैग बेहद खूबसूरत दिख रहा है। जिसे देख फैंस भी खूब प्यार लूटा रहे है। इस तस्वीर में देखा जा सकता अनुष्का शर्मा हुडी कैरी की हुई। बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही है। साथ ही उन्होंने कैप भी लगाया है। अनुष्का की इस लूक को देख लोग जमकर उन पर प्यार लूटा रहे है।
वहीं, उनके पति विराट कोहली चश्मा पहने हुए काफी हैंडसम दिख रहे है। दोनों को संग देख फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे है। वही दोनो की प्यारी सी मुस्कान हर किसी को अपना दीवाना बना ली है। हालांकि, फैंस को विराट और अनुष्का की जोड़ी बेहद पसंद आती है। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का के संग उनकी बेटी नजर नहीं आई।
बात करे अनुष्का शर्मा की तो वो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त है। अनुष्का की फिल्म “चकद्दा एक्सप्रेस” जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसका फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे है। वही अनुष्का इस सिनेमा जगत की फेमस कलाकार है। जिनकी फिल्म रिलीज होते ही हिट साबित हो जाती है। जहां दर्शको को इनकी फिल्म और एक्टिंग बेहद पसंद आती है।