देश – विदेश से आए दिन कोई ना कोई खबर समाने आती रहती है। जिसे जानने के बाद लोग काफी हैरान हो जाते है। वहीं ऐसी खबरे मिनटों में वायरल भी हो जाती है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद लोग काफी हैरान नजर आ रहे है। दरअसल, मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो प्लेन के शौचालय में सिगरेट पीते हुए जमशेदपुर ( टाटा नगर) की ऐश्वर्या राय नाम की स्त्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कारावास में भेज दिया है। बृहस्पतिवार को प्लेन के रांची हवाई अड्डा पर लैंडिंग के बाद ऐश्वर्या राय नाम की इस महिला को इंडिगो के स्टाफ के द्वारा एयरपोर्ट थाना को सौप दिया गया है।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
टॉयलेट के अन्दर कर रही थी ये काम
इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक के आवेदन के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवायी करते हुए आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमशेदपुर की रहने वाली आरोपी महिला मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ कर माचिस और सिगरेट के संग प्लेन में यात्रा कर रही थी। जमशेदपुर की रहने वाली ऐश्वर्या राय को इंडिगो के स्टाफ ने उस वक्त उसे पकड़ा जब वह जहाज के बाथरूम में सिगरेट फूंक रही थी।
भेजा गया ऐश्वर्या को जेल
सिगरेट की महक मिलने के बाद इंडिगो की महिला स्टाफ ने ऐश्वर्या राय की तलाशी लेनी शुरू की तब उसके पास से सिगरेट और माचिस मिला। वही जहाज ने जब रांची हवाई अड्डा पर लैंड किया। तब इंडिगो के कर्मचारियों ने सीआईएसएफ को सारी घटनाओं की जानकारी दी। जहां सीआईएसएफ ने ऐश्वर्या राय को अपने हिरासत में लेकर रांची के एयरपोर्ट थाने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जमशेदपुर की रहने वाली ऐश्वर्या राय ने खुद को ब्लॉगर बताया है। उस आरोपी युवती ने यह भी दावा किया है कि, उसने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मूवी “पठान” को लेकर एक ब्लॉग लिखा था। उसी के सिलसिले में वो किंग खान से मिलने मुंबई गई हुई थी।