Breaking News
cylinder

भीगे कपड़े के माध्यम से मिनटों में पता लगाएं कि आपका एलपीजी सिलेंडर कितना बचा है

एलपीजी का उपयोग वाहनों में और खाना पकाने के उपकरणों, औद्योगिक अनुप्रयोगों सहित अनुप्रयोगों की एक श्रृंखला में ईंधन के रूप में किया जाता है। एलपीजी मुख्य रूप से प्रोपेन, ब्यूटेन या दोनों के मिश्रण के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।एलपीजी सिलेंडर अर्थात वह सिलेंडर जो खाना बनाने के लिए किचन में प्रयोग होता है।

पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .

एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर सभी के घरों में पाया जाता है। लेकिन घर की महिलाएं अक्सर यह जानने की कोशिश करती है कि उनके किचन के एलपीजी सिलेंडर का प्रयोग अभी तक कितना हुआ है और कितना सिलेंडर में गैस बचा हुआ है। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है।

आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से अब घर के महिलाओं की यह चिंता भी दूर हो जाएगी।अब भीगे कपड़े के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर में कितना गैस बचा हुआ है यह पता लगाया जा सकता है।

आइए उस ट्रिक के बारे में जानते हैं जिसे अपनाकर एलपीजी सिलेंडर में बचे हुए गैस का पता लगाया जा सकता है-

  • कोई अच्छा खाना बना रहे हैं और गैस खत्म हो जाए तो बहुत परेशानी होती है।
  • महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए इंडियन गैस ने एक ऐसा गैस सिलेंडर लॉन्च किया है जो ट्रांसपेरेंट होगा।
  • गैस सिलेंडर ट्रांसपेरेंट होने के कारण सिलेंडर में जितना भी गैस बचा रहेगा वह साफ दिखाई देगा।
  • यदि आपके पास नॉर्मल सिलेंडर भी रहेगा तो भी आप भीगे कपड़ों के द्वारा आसानी से पता लगा पाएंगे कि कितना गैस बचा हुआ है।
  • नार्मल गैस सिलेंडर में बचे हुए गैस का पता लगाने के लिए एक भीगा हुआ कपड़ा पूरे सिलेंडर के चारों और लगा दीजिए। सिलेंडर पूरा भीग जाने के बाद भीगे हुए कपड़े को हटा लीजिए।
  • कपड़ा हटाने के बाद यदि सिलेंडर को आप ध्यान से देखेंगे तो आपको सिलेंडर का कुछ हिस्सा सूखा और कुछ हिस्सा भीगा हुआ नजर आएगा।
  • सुखा हुआ हिस्सा गैस के खाली होने के ओर संकेत देता है और भीगा हुआ हिस्सा गैस के भरे होने की ओर संकेत देते है।
  • यदि हफ्ते में दो-तीन बार इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा तो गैस कितना खाली हो रहा है,इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है।
  • सिलिंडर का खाली हिस्सा गर्म होता है इसलिए भीगे कपड़े के कारण सिलेंडर का खाली हिस्सा सूख जाता है।

गैस सिलेंडर के खाली गैस का पता लगाने के लिए आप भी इस ट्रिक का अवश्य इस्तेमाल करें। 

 

About Monalisa

Hi, I am Monalisa. Article writing came accidentally for me with an undergrad engineering degree. With opportunities first as a freelancer and then full-time, and experience with time, I have grown in the role. The Bhartiya Tv is a place where I can thrive with the best of my abilities