आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन अलग अलग बदलाव आते रहते हैं और हर कंपनी अपने ऐप्स में अपडेट देती रहती है। व्हाट्सएप का उपयोग मैसेज, वीडियोस और फोटोस शेयर करने के रूप में किया जाता है। आज की दुनिया में व्हाट्सएप पर एक बेहद ही पॉपुलर ऐप बन गया है, जिसमें समय-समय पर कई अपडेट्स आते रहते हैं और इन अपडेट्स की वजह से यूजर्स को काफी आसानी होती है।

आपको तो पता ही होगा कि आप अपने व्हाट्सएप को किसी दूसरे डिवाइस पर भी लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए आपको लिंक डिवाइस का ऑप्शन दिया जाता था जिससे कि आप अपना व्हाट्सएप पर कंप्यूटर में भी लॉगिन कर पाए। लेकिन यह देखा जा रहा था कि एक व्हाट्सएप को अलग-अलग जगह पर लॉगइन करने में समस्या आ रही थी तो अब इस समस्या को हल करते हुए व्हाट्सएप ने एक और अपडेट दे दिया है, जिससे कि आप अपने व्हाट्सएप को एक साथ चार अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
व्हाट्सएप के इस नए अपडेट और इस फीचर की वजह से काफी लोगों को अपने काम करने में आसानी होगी क्योंकि वह एक साथ कई डिवाइस पर इसका उपयोग कर पाएंगे और अपने काम आसानी से कर सकेंगे। हम आपको इससे लेख के माध्यम से व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में ही बताने जा रहे हैं कि आप इसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं और आप इसका इस्तेमाल अपने काम को आसान करने के लिए कैसे कर पाएंगे?

आप इस नए फीचर की मदद से अपने व्हाट्सएप को 4 जगहों पर ओपन कर पाएंगे और अपने डेटा, मैसेज और फोटो, वीडियोस को sync कर सकेंगे। आपको वहां पर भी एनक्रिप्टेड मोड का ऑप्शन दिखाई देगा। आपकी कोई एक डिवाइस बंद होने पर भी आप दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप का उपयोग करके अपना काम कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे इस फीचर का उपयोग
आपको इस फीचर का उपयोग करने के लिए अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा और बाद में राइट कॉर्नर में उपस्थित 3 डॉट्स की मदद से लिमिटेड डिवाइस वाले ऑप्शन में जाना होगा जहां पर आपको QR-code दिखाई देगा। अब आप यहां से चार अलग-अलग डिवाइस को अपने व्हाट्सएप से लिंक कर पाएंगे। अगर आपका मेन डिवाइस स्विच ऑफ भी हो जाता है तो भी आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि बाकी के डिवाइस में यह व्हाट्सएप फिर भी चलता रहेगा।