नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग द भारतीय टीवी पर। दोस्तों आज हम आपको एक बहुत ही रोचक जानकारी देने वाले हैं जिसके बारे में सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
दोस्तों हाल ही में एक ऐसी पक्षी का पता चला है जो 280 अंडे देती है। यह पक्षी ना ही मुर्गी की प्रजाति की है और ना ही बत्तख की प्रजाति की। फिर भी 280 अंडे यह पक्षी देती है। जानेमाने एक्सपोर्ट भी इस पक्षी को पाने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि इस पही है। इसे देखकर एक्सपर्ट भी अब जापानी बटेर पक्षी की पालन-पोषण की बात कर रहे हैं।इस पक्षी के अंडे के माध्यम से अच्छा खासा आय कमाया जा सकता है।
दोस्तों मुर्गी और बत्तख की तुलना में जापानी बटेर पक्षी 280 अंडे दे रही है। अंडा हमें प्रोटीन देता है और प्रोटीन प्राप्त करने के लिए लोग अंडे ज्यादा खाते हैं। ऐसे में अंडे की बिक्री बाजार में बड़ी है लेकिन मुर्गी और बत्तख के अंडे से भी ज्यादा जापानी बटेर पक्षी जिस तरह अंडे दे रही है वह बहुत ताजुब की बात है।
आइए विस्तार से जानते हैं जापानी बटेर पक्षी के बारे में-
- छोटी जगह और कम खर्च में हो सकता है जापानी बटेर का पालन पोषण- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के महान वैज्ञानिक डॉ विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि मुर्गी या बत्तख के पालन पोषण की तुलना में यदि व्यक्ति जापानी बटेर का पालन करेंगे तो इसके लिए लोगों को ज्यादा खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
मुर्गी और बत्तख को पाने के लिए बहुत ज्यादा जगह की आवश्यकता होती है लेकिन जापानी बटेर पक्षी को पाने के लिए लोगों को ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि बर्थडे पक्षी की देखभाल अच्छे से की जाएगी तो वह अच्छा उत्पादन देने के साथ-साथ आपको अच्छा आय भी प्रदान करवा सकती है।
- 500 बटेर का पालन पोषण 50 मुर्गी के स्थान पर किया जा सकता है- वैज्ञानिक डॉ विवेक प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि बटन पक्षी का पालन पोषण आसानी से किया जा सकता है। एक मुर्गी के लिए जिस स्थान को चुना जाता है उसी स्थान पर 8 से 10 बटेर पक्षी को आसानी से रखा जा सकता है। बटेर पक्षी मुर्गी और बत्तख की तरह बड़े बड़े नहीं होते हैं।इसलिए कम जगह पर भी अधिक से अधिक बटेर पक्षी को रखा जा सकता है। जैसे 50 मुर्गी के स्थान पर 400-500 बटेर पक्षी को रखा जा सकता है। बटेर पक्षी दाना भी कम चुभते हैं मुर्गी के तुलना में ना सिर्फ शरीर से बल्कि वजन में भी कम होते हैं बटेर पक्षी। बटेर पक्षी की शरीर में बढ़ोतरी तेजी से होती है और यही कारण है कि वह पांच हफ्ते के दौरान ही खाने योग्य बन जाते हैं।
- 45 दिन से ही बटन पक्षी अंडे देती है– मुर्गी और बत्तख की तुलना में बटेर पक्षी केवल 45 दिन के अंदर ही अंडे देना शुरु कर देती है। सबसे बड़ी बात तो यह है यदि बटेर पक्षी को अच्छा वातावरण मिलता है तो वह बहुत लंबे समय तक अंडे देती रहती है।

- बटेर पक्षी के मांस में छुपे हैं कुछ पोषक तत्व- बटेर पक्षी के शरीर में जो मांस मौजूद होता है वह पर्याप्त मात्रा में विटामिन, अम्ल एवं अन्य पोषक तत्व देती है। यदि बटेर पक्षी का मांस मनुष्य खाएंगे तो उन्हें बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। कई बार मुर्गियों में संक्रमण लोग भी पाया जाता है लेकिन बटेर पक्षी में आज तक कभी भी ऐसा रोग नहीं पाया गया है। बटेर पक्षी के प्रजनन क्षमता अधिक है और यही कारण है कि वह बहुत ज्यादा अंडा देती है।
- बटेर पक्षी की प्रकार- डॉ विवेक ने अंत में यह भी बताया कि बटेर पक्षी के पंखों के आधार पर उन्हें विभिन्न किस्मों में बांटा जा सकता है। जैसे ब्रिटिश वेज,माचूरियन गोल्डन इंग्लिश सफेद इत्यादि। कहा जाता है कि पूरे भारत में बरेली ही ऐसा स्थान है जहां पर बटेर पक्षी को पहली बार पालन के लिए लाया गया था। डॉ विवेक ने बताया कि हमारे देश के किसान यदि बटेर पक्षी का पालन पोषण करेंगे तो उन्हें अच्छा खासा आय प्राप्त होगा।
दोस्तों यह थी वह सारी जानकारी जो जुड़ी हुई थी जापानी बटेर पक्षी से जो एक मुर्गी या बत्तख की तुलना में बहुत ज्यादा अंडे देती है। कद में भी छोटी होती है। इसकी प्रजनन क्षमता भी बहुत अधिक होती है।