WPL Prize Money : महिला इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया हैं. मुंबई के ब्राबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.
विजेता टीम मुंबई को मिले 6 करोड़

खिताबी जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम मालामाल हो गई हैं. विजेता मुंबई टीम को ट्रॉफी के आलावा 6 करोड़ रूपए मिले जबकि रनरअप दिल्ली की टीम को 3 करोड़ रूपए दिए गए.
बता दे पुरुषों के आईपीएल के मुकाबले महिला आईपीएल की प्राइजमनी काफी कम हैं. साल 2022 में आईपीएल जीतने वाली गुजरात टाइटंस को प्राइजमनी के रूप में 20 करोड़ रूपए मिले थे जबकि फाइनल में हारने वाली राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ रूपए दिए गए थे.
PSL से ज्यादा हैं महिला आईपीएल की प्राइज मनी

बता दे महिला आईपीएल की प्राइज मनी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तुलना में काफी ज्यादा हैं. पाकिस्तान की वेबसाइट जियो न्यूज के अनुसार PSL जीतने वाली लाहौर कलंदर्स की टीम को 120 मिलियन पाकिस्तानी रुपये मिले. जोकि इंडियन करेंसी में लगभग 3.4 करोड़ रुपये के बराबर हैं. ऐसे में महिला आईपीएल जीतने वाली मुंबई की टीम को PSL की प्राइजमनी से दोगुनी प्राइजमनी मिली हैं.
देखें महिला आईपीएल में किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवार्ड्स और प्राइजमनी:-
नाम | अवार्ड | प्राइजमनी |
नताली सीवर ब्रंट | प्लेयर ऑफ द मैच | 2.5 लाख रूपए |
सोफी डिवाइन | पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | 5 लाख रूपए |
यास्तिका भाटिया | इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 5 लाख रूपए |
MI और DC | फेयरप्ले अवॉर्ड | |
हरमनप्रीत कौर | कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड | 5 लाख रूपए |
हेली मैथ्यूज | पर्पल कैप | 5 लाख रूपए |
मेग लैनिंग | ऑरेंज कैप | 5 लाख रूपए |
हीली मैथ्यूज | मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 5 लाख रूपए |
दिल्ली कैपिटल्स | रनरअप | 3 करोड़ रूपए |
मुंबई इंडियंस | विनर | 6 करोड़ रूपए |