Sachin tendukar life story : भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने अपने दम पर अपनी टीम को कई बार जीत हासिल कराई है। जो की अपने खेलने के अंदाज को लेकर काफी सुर्खियो में छाए रहते है। उन्हीं में से एक है पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर , जिन्होंने महज 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। जहा 24 साल तक क्रिकेट की दुनिया पर राज किया। वही नवंबर 2013 में उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट टीम से सन्यास ले लिया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम रमेश और माता का नाम रजनी तेंदुलकर है।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
सचिन तेंदुलकर को उनके भाई लाये थे क्रिकेट में
सचिन तेंदुलकर के फादर रमेश तेंदुलकर एक मराठी उपन्यासकार और कवि थे। वही उनकी मां एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थी। जहां सचिन को उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हे मैच खेलने के लिए प्रेरित किया था। जिसके बाद सचिन गुरु रमाकांत आचरेकर सानिध्य में रहकर क्रिकेट खेलना दिखा था। वर्ष 1988 में 24 फरवरी के दिन सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली के संग हैरिस शील्ड के सेमीफाइनल में तीसरे विकेट के लिए नाबाद 664 रन की साझेदारी की थी। उस दौरान सचिन तेंदुलकर ने 326 और कांबली 349 रन पर नाबाद रन बनाए थे।
ये भी देखे : सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया इतिहास ,तोड़ दिया इस खिलाडी का पुराना रिकॉर्ड

उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट मैच से अपने क्रिकेट करियर का शुरुआत किया था। बात करे इनके निजी जिंदगी की तो, सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1995 में 24 मई को अंजली के संग सात दिन फेरे लिए थे। जिससे उनके दो बच्चे है, सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर। बता दे की लंदन में मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की भी मूर्ति है। बात करे इनके दोस्ती की तो, भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को कई मुकाबलों में शानदार जीत दिलाई है। वही वीरेंद्र सहवाग के इंटरनेशल क्रिकेट में आने के बाद सौरव गांगुली ने ओपनिंग की बजाय मिडिल ऑर्डर में खेलना प्रारंभ कर दिया था।
सचिन तेंदुलकर की पुराणी फोटो हो रही वायरल
वही उस समय की कुछ तस्वीर भी सामने आई है। इस फोटो में साल 1983 विश्व कप का पार्ट रहे संदीप पाटिल भी नजर आ रहे है। यह तस्वीर काफी पुरानी है, लेकिन यह आज भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वही एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमे संजय दत्त भी नजर आ रहे है। उनकी यह पुरानी फोटो लोगो के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बात करे सचिन तंडूलकर के अलावा लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की तो ये भी एक बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है।
इन्होंने 125 टेस्ट मैचों के शानदार करियर में 34 शतक जड़े थे। वही उनका यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने 10 दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 109 रनों की पारी बना कर तोड़ दिया था। वही साल 1994 में मोहमद अजहरुद्दीन ने सचिन तेंदुलकर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने के लिए भेजा था। इससे पूर्व वो पांचवे नंबर पर खेलते हुए दिखते थे। सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है। जिन्हे आज भी लोग काफी पसंद करते है। वही इनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी उनके नक्से कदम पर चलते हुए नजर आ रहे है। अर्जुन एक बाए हस्त के खिलाड़ी है। अर्जुन तेंदुलकर साल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे है।