भारतीय क्रिकेट टीम के जब्बाज खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इन दिनों काफी सुर्खियो में बने हुए है। दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और भोजपुरी अभिनेत्री सपना गिल को लेकर वो इन दिनों चर्चा में बने हुए है, क्योंकि अब तक यह सेल्फी विवाद समाप्त नहीं हुआ है। चंद दिनो पूर्व क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सपना गिल के हाथापाई की वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हुई थी। वहीं, इस मारपीट के बाद पृथ्वी शॉ के साथियों ने ओशीवाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से ही पुलिस ने सपना गिल को अपने हिरासत में ले लिया था।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
क्रिकेटर पृथ्वी शा की बड़ी मुश्किलें जा सकते है अन्दर
वही अब जेल से बाहर आने के बाद सपना गिल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। भोजपुरी अभिनेत्री सपना गिल ने ऑफिशियल कंप्लेन दर्ज करवाई है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य लोगों पर केस फाइल करवाया है। जिसे लेकर खिलाड़ी इन दिनो चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के वकील काशिफ अली खान ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर पब्लिकली तौर पर बदतमीजी करने का मामला दर्ज करवाया है।

सपना गिल ने एडवोकेट अली काशिफ देशमुख के अनुसार, अभिजेत्री सपना गिल ने आईपीसी की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है। बात करे इस मामले कि तो, भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बीते कुछ दिनों से विवादों से घिरे हुए है। मुंबई के एक पांच सितारा होटल में क्रिकेटर का सपना गिल और उनके दोस्तों के बीच सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ वह मारपीट करते हुए दिखे।
सपना गिल ने सेल्फी विवाद में दर्ज कराया केस
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथियों की तरफ से पुलिस में सपना गिल और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई थी। इसी कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद 20 फरवरी को स्थानीय कोर्ट ने भोजपुरी ऐक्ट्रेस सपना गिल को जेल में भेज दिया था। जिसके कुछ दिन बाद उन्हे जमानत मिल गई। वहीं जेल से छूटने के बाद सपना गिल ने क्रिकेटर और उनके साथियों पर केस दर्ज कर दिया है।