MS Dhoni Farmhouse : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आए दिन उनकी वायरल हो रही फोटोज़ और विडियोज ही से लगाया जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए । कई बड़े फॉर्मेट में भारतीय टीम को जीत दिलाई है। वही इन दिनो वो अपने फार्म हाउस को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के साथ ही अपनी कप्तानी के लिए भी जाने जाते हैं। उनके बल्लेबाजी की लोग आज तक जमकर तारीफ करते है।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
धोनी के फार्म हाउस की तस्वीरे है शानदार
महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं। जिन्होंने मैच को ऐसे समय पर भी पलटा है। जिसका अंदाजा लगाना हर किसी के लिए असंभव है। उन्होंने कई बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाई है। वहीं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने गांव रांची में खेती करते हुए नजर आए है। उन्हें खेती करने का काफी ज्यादा शौक है उनके पास डेयरी फार्म है इतना ही नहीं उनके फार्म हाउस में सब्जियां भी उगाई जाती है जो कि बाजार में बिकती है।

उन्होंने अपने बागान में स्ट्रॉबेरी की भी खेती की है। आज हम आपको इनके सात एकड़ में फैले घर के बारे में बताएंगे। धोनी के फर्महाउस की कई तस्वीर सामने आई है। इनका सात एकड़ में फैले फार्महाउस की तस्वीर देख लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे है। इस फार्म हाउस को बनाने में 3 साल का वक्त लगा था।
रांची के रिंग रोड से लगे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में आपको हर तरह के पेड़ – पौधे देखने को मिल जाएंगे।
MS Dhoni ने बनाये सलमान खान जैसे डोले ,विडियो हुआ वायरल
इतना ही नहीं उनके पास इस फार्म हाउस में खेती करने के लिए भी पर्याप्त जगह है। वही उनके इस घर का बगीचा भी बेहद खूबसूरत है। जिसमे हरे – भरे पड़े पौधे लगे हुए है। क्रिकेटर अक्सर अपने फैमिली के साथ इस फार्महाउस में समय व्यतीत करते है। उनके फार्महाउस का नाम “ईजा” है।
महेन्द्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस में वहां हर सुविधा मौजूद है जो कि बड़े-बड़े घर में देखने को मिलती है । इसमें स्विमिंग पूल के अलावा जिम करने की भी जगह है। वही इनके इस फार्महाउस में घोड़े भी मौजूद है। इसके अलावा इन्होंने अपने इस घर में कई शानदार गाडियां भी रखे है। अकसर क्रिकेटर अपने इस घर की तस्वीर फैंस के संग साझा करते है। जिसे देख लोग जमकर प्यार लुटाते है।