भारत के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची झारखंड में हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार के द्वारा पद्म भूषण, पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका है। आप भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। आप की गिनती एक सफल अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में होती है।
इस महान खिलाड़ी की कप्तानी में ही भारत ने पहली बार चैंपियन ट्रॉफी भी जीती है। भारत के पहले ऐसे कप्तान जिन्होंने 100 वनडे में जीत दर्ज करवाई । सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है, किसी ना किसी खबर को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी पर बन चुकी है फिल्म
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया है वह बहुत अमूल्य है। उनके इस योगदान को देखकर महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक फिल्म भी बन चुकी है MS DHONI–”द अनटोल्ड स्टोरी”। धोनी की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में लीड रोल निभाया था “सुशांत सिंह राजपूत” ने जिनका पिछले दिनों में देहांत वास हो गया। इस मूवी में उनकी एक गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को दिखाया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी का “लेफ्टिनेंट कर्नल” तक का सफर..
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के महानतम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष किया है आक्रमक बल्लेबाज के रूप में इनकी पहचान मानी जाती है। इन्होंने अपने क्रिकेट के इतिहास में 90 टेस्ट मैचों में 4876, 341 वनडे में 11231 और 98 अंतरराष्ट्रीय T20 में 1617 रनों का योगदान दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने t20 विश्व कप जीता। और 1983 के बाद भारत को विश्व विजेता बनाने वाली टीम के कप्तान भी महेंद्र सिंह धोनी ही थे। इनकी इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा इन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है।
गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के साथ सफर रह गया अधूरा
महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित जो मूवी दिखाई गई है उसमें उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को दिखाया गया है। शुरुआती दिनों में उनके साथ खूब मिलना जुलना होता था और भारत की टीम में आने के बाद भी वह उनसे अक्सर मिलते थे।
लेकिन किसी हादसे की वजह से उनकी मौत हो गई और वह दोनों एक दूसरे के नहीं हो पाए, उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। यही वजह है कि वह पहले साक्षी से शादी नहीं करना चाहते थे।