Breaking News
england caption josh buttler love story

स्कूल गर्ल को दिल दे बैठे थे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, शादी के बाद अब जी रहे ऐसी रोमांटिक लाइफ

क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी है, जो अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते है। जिसे लेकर वो आए दिन फैंस के बीच सुर्खिया बटोरते रहते है। उन्हीं में से एक है इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर। जो की अपने खेलने के अंदाज के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच छाए रहते है। जहां इन दिनो वो अपनी प्रेम कहानी को लेकर लाइमलाईट में बने हुए है। जोस बटलर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है। दरअसल, जाेस बटलर को स्कूल में लुईस नाम की एक हसीना से प्रेम हो गया था। जहां दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनो एक – दूजे को बेहद प्रेम करते थे। जिनकी प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .

england caption josh buttler love story1

जोस बटलर की प्रेम कहानी है बेहद दिलचस्प

दरअसल, शुरुआती दिनों में स्कूल में पढ़ने के दौरान जोस बटलर की लुईस नाम की लड़की पर दिल आ गया था। जिसके बाद उन्होंने लुईस से दोस्ती कर लिया। लेकिन इन दोनों की यही दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई और दोनो एक – दूजे को अपना दिल दे बैठे। इस कपल ने शादी करने से पहले करियर बनाने का फैसला किया।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जोस बटलर ने फैसला किया कि, जब तक उनका चुनाव इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में नहीं हो जाता। तब तक वो लुईस के संग सात फेरे नहीं लेंहमगे। इस बीच लुईस ने भी अपना करियर बनाना जरूरी समझा। जहां दोनो अपने करियर पर ध्यान देने लगे। वही लुईस बाद में एक फिटनेस ट्रेनर बन गई।

england caption josh buttler love story2

काफी समय तक इंतजार करने के बाद बटलर और लुईस ने एक दूसरे से कर ली थी शादी

इस दौरान जोस बटलर और लुईस ने काफी समय तक एक – दूसरे पर विश्वास किया और इंतजार करते रहे। जोस बटलर इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त हो गए। वहीं लुईस फिटनेस ट्रेनर बन गईं। लेकिन दोनों के बीच किसी प्रकार की कोई दूरी नहीं हुई। जिसके बाद दोनो अपना करियर बनाने के बाद 21 अक्टूबर साल 2017 को सात फेरे ले लिए।

बता दें कि, जोस बटलर दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज में से एक है। उनकी शानदार बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है। वह इंग्लैंड टीम को कई बार अपने बल्ले के दम जीत हासिल करा चुके है। वर्ष 2019 में जब इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीता तो उन्होंने फाइनल मुकाबले में अहम पारी खेली थी। वहीं साल 2022 में जोस बटलर ने अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप भी जीता था। बात कर इनके निजी जिंदगी की तो, जोस बटलर और लुईस की दो प्यारी बेटियां भी है। वर्ष 2019 में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था । जबकि उनकी दूसरी बेटी वर्ष 2021 में जन्म ली थी। कपल अपनी ओर अपने बेटियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है। जिसे देख फैंस जमकर प्यार लुटाते है।

england caption josh buttler love story3

Please follow and like us:

About Pooja Singh

I am blog writer and writing article last 2 years in many website. My aim write good article which are use full for all.