अभिनेता से बने नेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने जमाने के जाने – माने कलाकार है। जिन्होंने कई फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया है। जहां आज के समय में भी फैंस इन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। हालांकि, अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मी दुनिया से काफी दूर है। वो वर्तमान समय में राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है। पूर्व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की एक्टिंग के साथ फैंस को उनके डायलॉग भी आज तक याद है। जिसमे उनका फेमस डायलॉग “खामोश” आज भी लोगो के जहन में बसा हुआ है। बात करे इनके निजी जिंदगी की तो, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने वर्ष 1980 में पूनम से शादी की थी।
सोनाक्षी सिन्हा का भाई है बहुत हेंडसम
जिनसे उन्हें तीन बच्चे हुए। शत्रुघ्न सिन्हा के दो बेटे और एक बेटी हैं। जिनमे उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता की तरह सिनेमा जगत में सक्रिय है। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया है और आज भी इस फिल्मी दुनिया ने सक्रिय है। सोनाक्षी को आज पूरी दुनिया जानती है। लेकिन अभिनेता के दोनों बेटे लव और कुश को कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूर्व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के बारे में बताने वाले है।

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही फिल्मी दुनिया ने सक्रिय है। उनके बेटे लव सिन्हा भी “सदियां” और “पलटन” जैसी मूवी में अपना रोल अदा कर चुके है। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाल नहीं कर सकी। बात करे लव सिन्हा की तो इनका जन्म 5 जून 1983 को पटना में हुआ था। अभिनेता लव सिन्हा एक अभिनेता ही नहीं अपने पिता की तरह एक नेता भी है। अभिनेता लव सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में आई मूवी “सदियां” से किया था। वही इनकी ये मूवी फ्लॉप साबित हो गई थी। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था, जिसका
खूबसूरती में है टाइगर श्रॉफ से भी आगे
खुलासा उन्होंने खुद किया था। अभिनेता लव सिन्हा ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि, फिल्म “सदियां” उनके लिए अच्छी स्टार्टिंग नहीं थी। उन्होंने कहा था कि, एक अभिनेता के तौर पर मेरी इमेज पर स्टार्टिंग में ही धब्बा लग गया और अपनी इमेज को फिर से कायम करने में थोड़ा टाइम लगा था। उन्होंने यह भी बताया था कि, ” इस मूवी के फ्लॉप होने के बावजूद मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले थे। लेकिन मैं जिस तरह की मूवी करना चाहता हूं वैसा ऑफर अभी तक नहीं मिला है।” वहीं, अभिनेता लव सिन्हा दिखने में काफी हैंडसम है। जिन्हे देख फैंस जमकर उन पर प्यार बरसाते है।