बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा अपने से छोटी उम्र के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ऐसे कपल है जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

हालांकि इन दोनों को कई बार एक साथ देखा जाता है और दोनों एक साथ काफी खूबसूरत नजर आते हैं। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पावर कपल गोल्स देते हुए नजर आए। हाल ही में इन्होंने एक इवेंट के रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री मारी और लोगों के सामने एक बार फिर कपल गोल सेट किया।
इस दौरान मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आप लोग तस्वीरों में देख सकते हैं कि दोनों साथ में किस तरह से स्टाइलिश एंट्री मार रहे हैं।एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के बॉडी टाइट गाउन में काफी ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही थी तो उनके बैकलेस गाउन बेली कट लगा हुआ था जिसमे वह और भी हॉट लग रही थी।

उन्होंने अपने लुक को मिनिमम मेकअप के साथ बालों की चोटी बनाते हुए पूरा किया था। दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पर्पल कलर के सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इस दौरान पैपराजी के सामने रेड कार्पेट पर अर्जुन कपूर मलाइका की पतली कमर में हाथ डाल कर तस्वीर के पोज देते हुए नजर आए। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही।
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लव रिलेशन काफी लंबे समय से चल रहा है। यहां तक कि दोनों कई बार सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करते हुए और साथ में क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं।