हिंदी सिनेमा जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद फैंस सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख का माहौल छाया हुआ है। दरअसल, हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर रह चुके सतीश कौशिक इस दुनिया को अलविदा कह गए है। हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर सुन कर पूरे फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल छाया हुआ है। सतीश कौशिक इस इंडस्ट्री की शान थे, भले ही वह जूनियर रोल अदा करते थे। लेकिन वो सबके लिए बेहद खास थे।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .
बच्चन परिवार पर आया दुखो का पहाड़,ऐश्वर्या राय का रो रो कर बुरा हाल

सतीश कौशिक हुए पंचतत्व में विलीन
सतीश कौशिक का जन्म साल 1956 में हुआ था। जहां वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सतीश कौशिक इस फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पूर्व वो एक थिएटर आर्टिस्ट थे। वो केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर भी थे। सतीश कौशिक बतौर निर्देशक “रूप की रानी चोरों का राजा” से डेब्यू किया था। वही कुंदन शाह की कॉमेडी मूवी “जाने भी दो यारों” के लिए डायलॉग्स लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म “मिस्टर इंडिया” में और “दीवाना मस्ताना” में अपना रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगो के द्वारा खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने ब्रिक लेन, राम लखन और साजन चले ससुराल जैसी मूवी में भी काम किया है। ये एक जानें – माने फिल्म निर्देशक और अभिनेता थे। जो हर किरदार को बखूबी निभाते थे।
अनुपम खेर ने दी सतीश कौशिक के निधन की जानकारी
वही इनके निधन की खबर अभिनेता अनुपम खेर ने दिया। सतीश कौशिक अनुपम खेर करीब 45 साल से एक दूजे के अच्छे दोस्त रहे है। जहां उनके निधन की खबर सुनने के बाद अभिनेता बेहद दुखी है। उन्होंने उनके निधन की खबर सबको देते हुए और श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, ” जानता हूं मौत ही इस संसार का आखिरी सत्य है। पर ये बात मैने स्वपन में भी नही कल्पना किया था कि, इस 45 वर्ष की मित्रता में यू अचानक पूर्ण विराम लगा जायेगा। तुम्हारे बिना जीवन फिर कभी पहले के जैसा नहीं रहेगा। ओम शांति!” वही इस बात की खबर जानने के बाद फैंस सहित सभी के बीच में दुख का माहौल छाया हुआ है।