Aalia bhatt daugter : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर पिछले साल अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। उसके बाद नवंबर महीने में कपल को माता -पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोनों ने अपनी नन्ही गुड़िया का इस दुनिया में स्वागत किया। जिसका परिवार ने बड़े ही प्यार के साथ राहा कपूर नाम रखा। हालांकि, कपूर खानदान ने अभी तक राहा का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। आलिया और रणबीर ने पपाराजी से निवेदन भी की थी कि वह उनकी बेटी राहा का फेस ना दिखाए। जहां उनकी बातो को मानते हुए अब तक उनकी बेटी की तस्वीर किसी ने साझा नहीं किया है।
आलिया भट्ट बेटी के साथ आई नजर?
वही, अगर तस्वीर सामने आती भी है तो वह किसी इमोजी से ढकी हुई होती है। मगर इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बच्ची को हाथो से पकड़े हुए दिख रहे है।फैंस इस तस्वीर को देख अलिया की बेटी राहा बता रहे हैं। मगर इस फोटो की सच्चाई कुछ और ही है। आगे हम आपको इस तस्वीर की सच्चाई विस्तार से बताएंगे। इन दिनो सोशल मीडिया पर अलिया और रणवीर की तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।
Read More : आलिया भट्ट की सास कर रही थी कमरे में ये काम ,देखते ही आलिया का हुआ बुरा हाल

जिसमे कपल अपनी हाथो से एक बच्ची को पकड़े हुए दिख रहे है, लेकिन बता दे कि यह तस्वीर फेक है। जी हां! इस तस्वीर को किसी यूजर ने एडिट करके बनाया है। ये बच्ची न तो राहा है और न ही आलिया और रणबीर की ये रियल तस्वीर है। इस तस्वीर को छेड़छाड़ करके बनाया गया है। ये पूरी तरह से फेक तस्वीर है।
क्या है इस खबर के पीछे की सच्चाई
तस्वीर में नजर आ रही बच्ची कपूर खानदान की लड़की नहीं है। दरअसल, ये एक फेक फोटो है। कुछ समय पूर्व अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने एक मीटिंग रखी थी। जहां उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को बुलाकर उनसे निवेदन किया था कि कोई भी उनकी बेटी राहा की फोटो साझा नहीं करे। कपल चाहते हैं कि, उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।
इसी के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी की पहली तस्वीर मीडियाकर्मियों को भी दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि, सही समय आने पर वह अपनी बेटी की फोटो साझा करेंगी। बता दें कि, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था।