ओटीटी प्लेटफार्म पर आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज रिलीज होते रहता है। वही कुछ सालो से लोगो का रुझान इन वेब शोज के प्रति ज्यादा देखने को मिला है। जहा कई वेब शोज ऐसे है जिसे लोगो के द्वारा काफी पसंद किया गया है। वर्ष 2021 में कई शानदार वेब सीरीज भी रिलीज हुई थी। वही देश में लॉकडाउन होने के बाद दर्शको का रुझान वेब शो के प्रति अधिक रहा। जहा अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, कई बेहतरीन वेब शोज रिलीज हुई। जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया। आज हम इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी ही पांच वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे है। जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। तो आईए जानते है, उन वेब शोज के बारे में।
1: स्कैम 1992
यह वेब सीरीज हर्षद मेहता की कहानी पर है, जिसको लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया ।स्कैम 1992 में जर्नलिस्ट सुचेता दलाल तथा देबाशीष बसु की किताब द स्कैम हू वोन, हू लॉस्ट, हू गॉट अवे पर आधारित है। इस वेब सीरीज को लोगो के द्वारा भरपूर प्यार मिला। यह वेब सीरीज साल 2020 की सबसे हिट वेब शो रही। स्कैम 1992 वेब शो शेयर बाजार पर आधारित शो है। इस वेब सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी, शारिब हासमी, श्रेया धनवंतरी जैसे कई फेमस कलाकार ने अपनी भूमिका निभाई है। वही इस वेब शो के निर्देशक हंसल मेहता तथा जय मेहता थे।
पोस्ट को पड़ने के लिए धन्यवाद ,अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हमारा उत्साह बड सके .

2: असुर
दूसरी वेब सीरिज असुर जिसको फैंस के द्वारा खूब सराहना मिली। इस वेब सीरीज में अभिनेता अरशद वारसी तथा बरुन सोबती नजर आए थे। जिसमे अभिनेता वरुण सोबित निखिल नायर के किरदार में दिखे थे। जहा वो एक घातक हत्यारे से संबंधित मामले को सुलझाने के लिए सीबीआई में वापसी करते है। जिसके बाद इस घटना की जमकर के लिए वो वाराणसी आते है। जहा वो अपने गुरु धनंजय राजपूत यानी अभिनेता अरशद वारसी से मिलते है। और दोनो एक असुर को ढूढने में जुट जाते है। यदि अपने यह वेब शो नहीं देखी है तो, अवश्य इसे देखना चाहिए। वर्ष 2020 में यह वेब शो रिलीज हुई थी।
3: जामताड़ा
यह ओटीटी प्लेटफार्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। जामताड़ा वेब सीरीज झारखंड की एक दिलचस्प स्टोरी बताती है । जो कुछ वर्ष पूर्व डिजिटल क्राइम के सबसे बड़े गढ़ के रूप में सामने आया था। जामताड़ा वेब शो में सौमेंद्र पाधी, अमित सियाल, अंशुमन पुष्का, स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार जैसे अन्य कलाकार मौजूद है। जिसे दर्शको के द्वारा काफी पसंद किया गया था।
4: स्पेशल ऑप्स
स्पेशल ऑप्स का फर्स्ट सीजन वर्ष 2020 में रिलीज हुई थी। यह वेब शो वर्ष 2001 में संसद पर हमला करने के उपर बेस्ड है। स्पेशल ऑप्स वेब शो अभिनेता विनय पाठक, करण टैकर, विपुल गुप्ता, अभिनेत्री दिव्या दत्ता जैसे कई मशहूर कलाकार नजर आए थे। इसे निर्देशि नीरज पांडे ने किया था जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। इसकी फर्स्ट सीजन के बाद इसका दूसरा सीजन भी साल 2021 में आई थी। इस वेब सीरीज में के के मेनन और विनय पाठक के साथ आफताब शिवदासानी भी दिखे थे। आफताब शिवदासानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कलाकार है, जिन्होंने मुस्कान जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके है।जिसके बाद वो वेब शो स्पेशल ऑप्स की दुसरी सीरीज में दिखे।
5: पंचायत
पंचायत वेब सीरीज जिसने अभिनेता जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता तथा रघुवीर यादव जैसी कई बेहतरीन कलाकार नजर आए थे। यह वेब सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक कुमार के उपर आधारित है। जो एक अच्छी जॉब के कमी होने की वजह वो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में एक सचिव की नौकरी करने लग जाते है। वही इसकी दूसरी सीजन भी आ चुकी जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। अगर आपने भी यह वेब शोज नही देखी है, तो एक बार जरूर देखे।